अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही। अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही मे बडी मात्रा मे शराब की गई जप्‍त।

InCollage 20250403 191133702

t-state news//कन्हैया राय अलीराजपुर//. करीबन 20 लाख रूपये की 5720 लीटर अवैध शराब जप्‍त करने मे अलीराजपुर पुलिस को मिली सफलता- राजेश व्‍यास पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों के अनुक्रम मे कटिठवाडा थाना क्षैत्रान्‍तर्गत पुलिस को बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्‍त करने मे सफलता मिली है। थाना प्रभारी कटिठवाडा निरीक्षक सरदारसिंह को दिनांक 02.02.2025 को रोड पेटोलिंग के दौरान मुखबीर के माध्‍यम से ग्राम मोटीबडोई पुजारा फलिया मे बने सुने मकान मे अवैध रूप से वृहद स्‍तर पर शराब संगृहित कर रखी होनें की सूचना प्राप्‍त हुई। थाना प्रभारी कटिठवाडा निरीक्षक सरदारसिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्‍यास के मार्गदर्शन मे मुखबीर द्वारा बताये स्‍थान पर अपने अधीनस्‍थ टीम के साथ त्‍वरित कार्यवाही करते हुये दबिश दी गई।

दबिश के दौरान मुखबीर द्वारा बताये अनुसार ग्राम मोटीबडोई पुजारा फलिया मे बने सुने मकान पर पहुंचे। उक्‍त सुने मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, जिसे पुलिस टीम के द्वारा तोडकर मकान मे प्रवेश किया गया। मकान के अंदर पुलिस टीम की तलाशी मे बडी मात्रा मे अवैधरूप से अलग-अलग कंपनी की शराब संगृहित कर रखा होना पाया गया, जिसमें रीटज की 135 पेटीयां, गोवा होल की 58 पेटीयां, गोवा व्‍हीस्‍की 108 पेटी, रायल सिलेक्‍ट लेमन जीन की 210 पेटीयां, किंग फिशर एक्‍सटा स्‍टांग की 66 पेटीयां एवं माउण्‍टस बीयर की 41 पेटीयां संगृहित कर छुपाकर रखी हुई थी, जिसे मौके से पुलिस टीम के द्वारा जप्‍त कर धारा 34-2 आबकारी एक्‍ट का अपराध क्रमांक 28/2025 पंजीबद्ध किया गया। कुल 5720 लीटर कीमती 20 लाख 52 हजार की जप्‍त शराब के स्‍त्रोत के संबंध में कटिठवाडा पुलिस के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस की अवैध गतिविधियों में लिप्‍त असामाजिक तत्‍वों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही है। अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी कटिठवाडा निरीक्षक सरदारसिंह एवं उनकी अधीनस्‍थ टीम के सदस्‍य सउनि मधुराजसिंह, सउनि कैलाश, आर 214 अनिल, आर 91 आशीष, आर 267 प्रदीप, उनि पन्‍नालाल, सउनि मनीष, आर 105 प्रमोद एवं आर 65 विशाल का सराहनीय योगदान रहा है।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here