बड़नगर के ग्राम लिखोदा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक व्यक्ति की मौत 10 घायल लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

वीडियो देखें

सवाददाता महिपाल सिंह
बड़नगर से // बड़नगर के ग्राम लिखोदा में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद बड़ा तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और खूनी संघर्ष देखने को मिला जिसमें 10 लोग घायल हो गए और एक शहजाद खान की मृत्यु हो गई दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने बलवा व प्राण घातक हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया एसडीओपी पुलिस बड़नगर महेंद्र सिंह परमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताएं कि ग्राम लिखोदा दो पक्षों में विवाद हुआ है जिसमें दोनों ओर से प्राण घातक हमला हुआ है दोनों पक्ष की तरफ से रिपोर्ट कराई गई है मामला जांच में लिया गया है

IMG 20241205 112052

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि रुस्तम खान के लड़के समीर खान और रईस खान की लड़की के बीच संबंधों को लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था कुछ समय पहले दोनों पक्ष ने आपस में बैठकर राजीनामा कर लिया था लेकिन इसी बात को लेकर फिर से विवाद हुआ और विवाद काफी बढ़ गया जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर हथियारों से हमला हुआ और यह बड़ी घटना में तब्दील हो गया जिसमें दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल हो गए गंभीर रूप से घायल शहजाद खान को उज्जैन ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई वहीं गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है घटना में ट्रैक्टरों से हमला करने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है मृतक की लाश को थाने पर लेकर पहुंचे परिजनों को थाना प्रभारी अशोक पाटीदार और पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी और कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस द्वारा आगे के करवाई जांच के दौरान की जाएगी

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here