खाद भंडारण में लापरवाही करने पर सहकारी समिति प्रबंधक निलंबित गोदाम क्षमता तथा खाद की मांग होने के बाद भी खाली नहीं कराये जा रहे थे खाद के ट्रक

IMG 20241108 WA0025 7

प्रमोद जैन खरगोन ///            जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रबंध संचालक श्री पीएस धनवाल द्वारा रबी मौसम 2024-25 में डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक खादों का भंडारण करने के लिए दिये गये निर्देशो की अव्हेलना करने तथा पर्याप्त गोदाम क्षमता एवं समिति के कृषकांे की खाद की मांग होने के बावजूद खाद का भंडारण एवं वितरण नहीं करने के चलते श्री रमेश पाटीदार, संस्था प्रबंधक, बी-पैक्स उमरखली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

                प्रबंध संचालक श्री धनवाल ने बताया कि श्री रमेश पाटीदार के संबंध में लगातार जानकारी मिल रही थी कि यह मद्यपान कर कृषकों, समिति सदस्यों एवं समिति कर्मचरियों के अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार करते हैं। इस संबंध में उपायुक्त सहकारिता जिला खरगोन द्वारा भी बैंक को यह अवगत कराया गया था कि रमेश पाटीदार कर्मचारी/अधिकारियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार करते है। इस कारण इनके विरूद्ध कार्यवाही की जावे। रमेश पाटीदार के द्वारा लगातार बैंक के वैध एंव उचित आदेशों की अव्हेलना की जाकर कृषि ऋणों की वसूली, अमानत संकलन एंव अन्य समसमायिक कार्यों में घोर लापरवाही की जा रही थी।

                रमेश पाटीदार द्वारा अपने सेवा काल में अनेक सहकारी संस्थाओं में संस्था प्रबंधक रहते हुए समर्थ मूल्य अन्तर्गत प्राप्त बारदाना में अफरातफरी करने, बैंक द्वारा निर्धारित दर से कम दर पर बारदाना विक्रय करने, विभिन्न मदों में बिना सक्षम स्वीकृति के व्यय कर लाखों रूपये की आर्थिक अनियमितता कर संस्थाओं को गम्भीर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। इसके लिए अंकेक्षण प्रतिवेदनों में उल्लेखित आपत्तियों के आधार पर मय ब्याज राशि जमा कराने के निर्देश दिये जाने के बावजूद इनके द्वारा राशियां जमा नहीं कराई गई है। इस कारण राशि की वसूली के लिए म.प्र. सहकारी अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप पृथक से कार्यवाही की जा रही है।

                प्रबंध संचालक श्री धनवाल द्वारा समस्त मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ रासायनिक खाद का भण्डारण एवं वितरण करावे। डीएपी के वैकल्पिक खादों 12ः32ः16, 20ः20ः0ः13, 16ः16ः16, 15ः15ः15, सुपर फास्फेट, नैनो डीएपी एवं युरिया आदि का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाकर कृषकों को उनकी फसलों की मांग के अनुसार खाद उपयोग करने की सलाह दी जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here