
प्रमोद जैन खरगोन // जननायक टंट्या मामा महाविधालय में जन अभियान द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओ जिल समन्वयक विजय शर्मा ओर ब्लॉक समन्वयक कालू सिंह मंडलोई के निर्देशन पर 22 नवंबर को जैविक खाद बनाने विधि जानने विजिट कराया गया। इस दौरान उन्हें वर्मि कम्पोस्ट फार्मिंग की सम्पूर्ण जानकारी व केचुएं का उपयोग जैविक खाद का प्रयोग करने के फायदे और साथ ही रसायनिक खाद का प्रयोग करने से वर्तमान में दैनिक जीवन में क्या क्या नुकसान हो रहा है इसकी जानकारी दी। छात्राओं को वर्मी कंपोस्ट कैसे बनाया जाता है उसका निरीक्षण करवाया गया। इस दौरान परामर्शदाता अर्पित जायसवाल, भागीरथ मुजाल्दे, सोनिया जायसवाल, रीना चौहान, मुकेश राठोर सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


