19 नवंबर को मनाया जाएगा विश्व शौचालय दिवस। 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान

IMG 20241118 181415 1

  प्रमोद जैन खरगोन //        आमजन की सुरक्षित एवं स्वच्छ शौचालयों तक पहुंच व उपयोग एवं स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 नवंबर से प्रारंभ कर 10 दिसंबर 2024 तक हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जमीनी स्तर पर शौचालयों की वास्तविक कमी का सर्वेक्षण कर शौचालय विहीन परिवारों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

              कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

              हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के अंतर्गत 19 नवंबर से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, एएनएम केन्द्र आदि में शौचालयों की कमी का आकलन कर सीएसआर मद, विभागीय निधि एवं स्वच्छ भारत मिशन की निधियों का लाभ उठाकर शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों के असाधारण योगदान का जश्न मनाया जाएगा और उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सम्मान शिविर आयोजित किये जाएंगे। अपने क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराने में योगदान देने वाले कर्मचारियों अधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित शिविरों में सम्मानित किया जाएगा।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here