बड़नगर राज्य शासन द्वारा नशा खोरी के विरोध में चलाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत इंगोरिया पुलिस को मिली सफलता अवैध रूप से गांजा बेचते हुए आरोपी को पकड़ा एक बदमाश गिरफ्तार

IMG 20241118 134633

बड़नगर
संवाददाता महिपाल सिंह // मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा नशा मुक्ति हेतु कार्रवाई करने के लिए पूरे राज्य में विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है इसी संबंध में उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव के निर्देश पर एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी अन्द्रेयास कटारा के कुशल मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना प्रभारी इंगोरिया कटारा द्वारा एक टीम गठित की गई टीम की कमान सहायक उप निरीक्षक दिनेश निनामा को दी गई टीम द्वारा 17 नवंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर धार जिले के बदनावर तहसील के एक व्यक्ति को अवैध रूप से अपने पास रखें मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 587 ग्राम माल के साथ ग्राम धुरेरी यात्री प्रतीक्षालय मैं पकड़ा एवं उसके कब्जे से विधिवत जब्ती की कार्रवाई कर अवैध गांजा माल बरामद किया आरोपी के विरुद्ध थाना इंगोरिया में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा

इनकी रही सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी अन्द्रेयास कटारा सहायक उप निरीक्षक दिनेश निनामा प्रधान आरक्षक सज्जाद खान प्रधान आरक्षक संग्राम सिंह आरक्षक स्वरूप हिरवे आरक्षक दिवाकर शर्मा आरक्षक सतीश राठौर आरक्षक गिरधारी कन्हैया सैनिक सुभाष सैनिक राकेश की भूमिका रही तथा उप निरीक्षक शांतिलाल मौर्य थाना खाचरोद की विशेष भूमिका रही

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here