पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया एकलव्य विद्यालय सेगांव का शिलान्यास छात्राओं ने आदिवासी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

IMG 20241115 150812
Oplus_131072

प्रमोद जैन खरगोन // गवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को शासकीय स्नातककोत्तर महाविद्यालय खरगोन के आडोटोरियम हॉल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, एसडीएम श्री बीएस कलेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापुसिंह परिहार, क्रांति सूर्य टंट्या भील के वंशज सुनील सिरसाठे, दरियाव जी सिरसाठे, नगरपालिका के पार्षद, अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर जनजातीय गौरव योद्धाओं की प्रदर्शनी एवं जनजातीय समुदाय की महिलाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के लोग, जनजातीय विकास विभाग की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं अपने पारम्परिक वेशभूषा में पहुंची थी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के अन्तर्गत हितलाभ का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री पाटीदार एवं कलेक्टर श्री शर्मा को जनजातीय संस्कृति के प्रतीक तीर कमान भेंट किये गए। कार्यक्रम में क्रांतिसूर्य टंट्या भील के वंशज सुनील सिरसाठे एवं दरियाव जी सिरसाठे का शॉल भेंटकर सम्मान किया गया।

IMG 20241115 150703
Oplus_131072

विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातियां हमारे देश का गौरव रही है। जनजातीय नायकों ने अंग्रेजों और मुगलों से अपने समाज के लिए लड़ाईयां लड़ी है। उन्हीं के संघर्षों का परिणाम है कि देश चहुमुखी विकास कर रहा है। गांवों से गरीबी जा रही है और समृद्धि आ रही है। दूर अंचलों के गांवों में भी सड़कें बन रही है, पक्की सड़के विकास का पर्याय होती है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शासन द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। जनजातीय समाज के लोग इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ रहे हैं। विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि विकास का यह क्रम टूटना नहीं चाहिए। हम सब मिलकर अपने समाज की बुराईयों को खत्म करें। झगड़े और बुराईयों से विकास अवरूद्ध हो जाता है। हम सभी संकल्प लें कि बुराई को खत्म कर अपने समाज को समृद्धशाली बनाएंगे।

11

       कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र में जनजाति समुदाय का गौरवपूर्ण योगदान है। शासन द्वारा जनजाति समाज के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है और उनका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के जनजाति बहुल 424 ग्रामों का चयन किया गया है। इन ग्रामों में 18 विभागों की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाऐगा और सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई में आयोजित कार्यक्रम में 6600 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें सेगांव में एकलव्य विद्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी शामिल है।  इस कार्यक्रम का पीजी कॉलेज को ऑडिटोरियम हॉल में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर कन्या आश्रम ऊन की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा, खाद्य विभाग की पात्रता पर्ची, स्वरोजगार के लिए उद्योग, आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग की योजना के अंतर्गत ऋण वितरण किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिका रिया रावत, रूचिता चौहान व वैष्णवी वर्मा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग की ओर से जनजातीय वर्ग के कृषकों को मसूर मीनी किट का वितरण किया गया।

       कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती आवास्या, उप संचालक कृषि श्री एमएस सोलंकी, नगर पालिका सीएमओ श्री एमआर निगवाल, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री एसएस सोलंकी, सहायक संचालक श्री एबी गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अश्विन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here