कलेक्टर ने की श्रम, सामाजिक न्याय, पंचायत एवं राजस्व विभाग के सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा

IMG 20241113 WA0372

खरगोन प्रमोद जैन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने 13 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के श्रम, सामाजिक न्याय, पंचायत, राजस्व विभाग एवं महिला बालव विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती आवास्या एवं उप संचालक सामाजिक न्याय श्री धर्मेन्द्र गांगले भी उपस्थित थे।

   बैठक में श्रम विभाग की अन्त्येष्टि सहायता, अनुग्रह सहायता, समग्र आईडी निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन, ग्रामों की नल जल व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क सुधार एवं राजस्व विभाग के सीमांकन, नामांकन एवं बंटवारा संबंधी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 50 दिन से अधिक एवं 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का 02 दिनों के भीतर निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक शिकायतकर्ता से सम्पर्क करने कहा गया। समाधान ऑनलाइन में आने की संभावना वाली हितग्राही मूलक शिकायतों में बजट उपलब्ध होने पर तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग करें। हितग्राहीमूलक योजनाओं का कोई भी प्रकरण समाधान ऑनलाइन में शामिल होगा तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार माने जाएंगे।
News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here