
प्रमोद जैन खरगोन // *पुलिस ने चोरी करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार*• *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकल व कपास किया जप्त*• *जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 32000/- रुपये*पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोहरसिंह बारीया ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली खरगोन की पुलिस टीम ने चोरी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है ।*घटना का संक्षिप्त विवरण*दिनांक 03.07.2024 को फरियादी निवासी गुलशन नगर खरगोन ने थाना कोतवाली पर सूचना दी थी कि, कोई अज्ञात बदमाश फरियादी के घर के सामने गुलशन नगर खरगोन में खडी मोटर सायकल क्रमाँक एमपी10एम8101 किमती 12000 रुपये की चोरी कर ले गया है । प्राप्त सूचना पर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक 526/2024 धारा -303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । इसी प्रकार भाटवाडी से भी एक और मोटरसाइकल एमपी10एमएस9907 किमती -15000 चोरी होने की रिपोर्ट पर 478/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया गया था । लगातार हो रही चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग खरगोन श्री रोहित लखारे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक श्री बीएल मंडलोई के द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया । गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के सीसीटीव्ही फूटज देखे गए व लोगों से चर्चा कर संदिग्धों के संबंध मे जानकारी जुटाई गयी । इसके अलावा टीम ने पुलिस का पुराना तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया ।परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त चोरी की घटनाओ मे झकरिया मस्जिद के पास संजय नगर खरगोन के रहने वाले अमिर का हाथ हो सकता है । प्राप्त जानकारी व संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने अमिर को थाने लाकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई जिसमे अमिर ने उक्त चोरी की घटना को अपने साथी तालिब उर्फ तालिया के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया साथ ही अमिर ने दिनांक दिनांक 21.10.24 को ग्राम भसनेर से एक खेत से कपास चोरी करने की घटना करना भी कबुल किया जिसे पुलिस रिकार्ड मे चेक करने पर कपास चोरी होने की घटना पर अपराध क्रमांक 489/ 2024 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध होकर विवेचना मे था ।पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकल कीमती 27000/- रुपये व चोरी किया कपास कीमती 5000/- कुल मशरुका 32,000/- को विधिवत जप्त किया गया है । पुलिस के द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है जिसका पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर अन्य चोरी के मामले मे पूछताछ की जाएगी साथ ही फरार आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है । *गिरफ्तार आरोपी का नाम* 1. अमिर पिता अनिस मुण्डा जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी झकरिया मस्जिद के पास संजय नगर खरगोन*पुलिस टीम*उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग खरगोन श्री रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक श्री बीएल मंडलोई के नेतृत्व मे सउनि अरशद खान, शक्तिसिह सिकरवार, प्रआर श्याम पंवार, मनसजन, मनमोहन,आर. रविन्द्र., दिपक सिकरवार, संतोष शुक्ला, आशीष चौहान, महेश, मुकेश मालवीय का विशेष योगदान रहा ।*Join Khargone Police on these Social Media Platforms: -* Twitter Account – khargonepolice1 Facebook Page – policekhargone Youtube – https://www.youtube.com/c/KhargonePoliceInstagram – khargone_policeOFFICIAL WEBSITEhttps://khargone.mppolice.gov.in/


