खरगोन जिले में विकासखंड स्तर पर डाइट परिषद में जनजातीय कार्यविभाग के द्वारा चलाया जा रहा “सक्षम”कार्यक्रम

IMG 20241112 191207

प्रमोद जैन खरगोन // जिसमे मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य कर रहा है जहां पर शिक्षकों का 3 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण 2 बैच में किया गया जो 6 नवंबर से 12 नवंबर तक रहा। जिसमें माध्यमिक स्कूल से 68 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया जिसमें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 11 जीवन कौशलों पर सभी प्रतिभागियों ने अपनी समझ विकसित की साथ ही ये 11 जीवन कौशल कैसे बच्चों में 3 आयामों संज्ञानात्मक,भावनात्मत और सामाजिक आयामों के माध्यम से बच्चों में विकास लाएंगे और बच्चे कैसे सक्षम बन पाएंगे और अपनी समस्या का समाधान कर पाएंगे ,कैसे संवाद कर पाएंगे,कैसे एक दूसरे की भावनाओं को समझ पाएंगे कैसे अपने जीवन में लचीलापन ला पाएंगे ये सभी कौशलों पर प्रशिक्षण के द्वारा चर्चा की गई , जीवन कौशल जहां बच्चे खेल खेल में जीवन कौशलों को समझ पाएंगे और परिस्थिति के अनुरूप अपने आप को सक्षम बना पाएंगे साथ जी समाज में चल रही अवधारणाओं पर चर्चा की जेंडर और लिंग भेदभाव को लेकर ओर साथ ही लैगिंग समानता जैसे मुद्दों पर बातचीत की गई और साथ ही बाल संरक्षण नीति और अधिकारों पर भी बातचीत की गई जीवन कौशल जो बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ उसने जीवन में आने वाली समस्या के समाधान के लिए कैसे सक्षम बन सके,कैसे आगे के भविष्य के लिए वो निर्णय ले सके सभी चीजे जीवन कौशल में निहित है। कैसे इस साल 5 जीवन कौशल को 23 सत्रों के माध्यम से शिक्षक द्वारा बच्चों के बीच ले जाया जाएगा और कौनसी स्कूल में सत्र संचालन होगा साथ ही सभी प्रतिभागी सत्र से पहले की तैयारी सत्र द्वारान ओर बाद में क्या करेंगे एक बेहतर समझ विकसित कर सके,प्रशिक्षण की शुरुआत चेतना गीत और सरस्वती वंदना से की गई प्रशिक्षण के द्वारान डी पी सी श्री शैलेंद्र जी ओर ए पी सी श्री प्रदीप सोलंकी जी द्वारा प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया और सभी प्रतिभागियों को जीवन कौशल संचालन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और साथ ही बच्चों के स्कूल परिक्षा परिणाम पर चर्चा भी की गई और साथ ही बी आर सी श्री रंजीत आर्य जी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को एक संदेश दिया गया सक्षम प्रोग्राम को लेकर ओर अग्रिम शुभकामनाएं दी गई सभी को प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को सत्रों को संचालित करने के लिए हर सत्र में खेल करवाए गए ताकि सभी की एक बेहतर समझ बन सके और वे बच्चों के बीच उन्हें गुणवत्ता ले जा सके।
प्रशिक्षण को ब्लॉक मैनेजर राजेश गुप्ता के द्वारा संचालित किया गया।
6दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद बी आर सी रंजीत आर्य जी द्वारा सभी साथियों को सत्रों के माध्यम से जीवन कौशल बच्चों के बीच में ले जाने के लिए बधाई दी और सभी का आभार प्रकट किया।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here