खरगोन पुलिस ने अवैध गौवंश तस्कर के विरुद्ध की कार्यवाही थाना बेड़िया पर अवैध गौवंश परिवहन करने पर किया प्रकरण पंजीबद्ध, 01 आरोपी को किया गिरफ्तार• थाना बेड़िया पर की गई कार्यवाही मे कुल 06 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त• अवैध गौवंश परिवहन मे प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन कीमती लगभग 04 लाख 50 हजार रुपये को किया जप्त

वीडियो देखें

प्रमोद जैन खरगोन पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) । अनुराग तथा उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन । सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेशानुसार अवैध गौवंश तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशो के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन । धर्मराज मीना व अति. पुलिस अधीक्षक । मनोहरसिंह बारीया के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है । इसी तारतम्य में थाना बेड़िया पर अवैध गौवंश तस्कर के विरूद्व कार्यवाही की गई है ।

IMG 20241112 164527

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11.11.2024 को थाना प्रभारी बेड़िया उनि धर्मेन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 01 पिकअप वाहन MP09GF3108 जिसमे जिसमे क्रूरतापूर्वक अवैध गौवंश है, थोड़ी देर के बाद रेलवे ब्रीज के आगे खरगोन रोड बैडिया ग्राम मर्दलिया से गुजरने वाली है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा रेल्वे ब्रिज के आगे खरगोन रोड मर्दलिया पर तत्काल नाकाबंदी की गई ।

थोड़ी देर के बाद मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन MP09GF3108 आते दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका व पिकअप वाहन मे क्रूरतापूर्वक गौवंश से भरी होना पाई गई । पुलिस टीम ने MP09GF3108 के चालक से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम असरान पिता सराजउद्दीन मसुरी उम्र 20 वर्ष निवासी छोटी मस्जिद के पास रियाबडी जिला नोगौर राजस्थान हाल ग्राम सतवाडी थाना गोगावा का होना बताया ।

असरान पिता सराजउद्दीन से गौवंश परिवहन करने के संबंध मे दस्तावेज आदि मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया पुलिस टीम ने पिकअप वाहन MP09GF3108 कुल 06 गौवंशों को मुक्त कराया गया है व पिकअप वाहन को विधिवत जप्त कर थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 243/24 धारा- 4,6,9 म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम व 11 (घ) पशु क्रुरता अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

जप्तशुदा मशरुका

  1. कुल 06 गौवंश किमती लगभग 48,000/- रुपये
  2. 01 पिकअप वाहन किमती लगभग 04 लाख 50 हजार रुपये

पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बेड़िया उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे सउनि मेहबूब खान, प्रआर.158 दीपक पाल, प्रआर.533 राजेन्द्र चौहान, आर.420 महिपाल, आर.429 सरदार निगम, आर. 850 राजीव गुर्जर, आर.1050 अखिलेश, सैनिक 158 योगेन्द्र सेंगर का विशेष योगदान रहा ।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here