खरगोन पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर की कार्यवाही । कुल 70 लीटर अवैध शराब जप्त➡️ अवैध शराब के परिवहन मे उपयोग की जा रही मोटरसाईकल MP10NG0892 भी की जप्त➡️ जप्तशुदा अवैध शराब की कुल कीमत लगभग 10,500/- रुपये व मोटरसाईकल कीमती 60,000/- रुपये की जप्त


IMG 20241111 184001

प्रमोद जैन खरगोन // पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन । सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन । धर्मराज मीना के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक । मनोहरसिंह बारीया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे चौकी बगोद थाना बलवाड़ा पर पुलिस टीम ने द्वारा अवैध कच्ची शराब के परिवहन पर कार्यवाही की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 10.11.24 को चौकी बगोद थाना बलवाड़ा पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति सी.डी. डीलक्स मोटर सायकल क्र. MP10NG0892 पर कच्ची शराब लेकर करही तरफ से कस्बा बागोद तरफ आने वाला है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी बगोद से पुलिस टीम को तत्काल कस्बा बागोद के लिए रवाना किया गया ।

थोड़ी देर इंतजार करने के बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति सी.डी. डीलक्स मोटर सायकल क्र. MP10NG0892 पर कच्ची शराब लाता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर रोका गया व एक व्यक्ति को पकड़ा गया । पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बलराम सूरजा निवासी रसियाबारी थाना करही का होना बताया ।

पुलिस टीम ने मोटरसाइकल पर टंगी केन व थैली को चेक करने पर उसमे कच्ची शराब से भरी होना पाई गई । जिसके संबंध मे लाईसेंस व दस्तावेज का पूछने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया । पुलिस टीम ने चौकी बगोद थाना बलवाड़ा पर अपराध क्रमांक 294/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस टीम –
उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलवाड़ा निरीक्षक श्री अनिल बामनिया के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी सउनि हरिशंकर पान्टेल, आरक्षक कुलदीप आरक्षक बने सिंह सैनिक सुनील का विशेष योगदान रहा ।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here