
प्रमोद जैन खरगोन // पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनोहरसिंह बारिया व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलकवाड़ा व चौकी प्रभारी खलटाका के नेतृत्व मे अवैध तरीके से शिक्षक से लगभग 17 लाख रुपये शासन की राशि को हडपने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए 03 वर्षों से फरार चल रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है ।
वर्ष 2021 मे आवेदक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसरावद, श्री दिलीप पिता भालचंद्र करपे, निवासी 37, आदर्शनगर खरगोन हाल प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. बलकवाडा एवं पदेन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसरावद ने चौकी हाजीर आकर एक प्रतिवेदन श्री सुमेरसिंह मण्डलोई स.शि.प्रा.वि. जरवाह रोड पिपरी के प्रकरण मे दोषियो के विरुद्ध FIR करने के आशय का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे सहायक ग्रेड – 03 हितेश निरगुडे संकुल केन्द्र मगरखेडी द्वारा अपने साथीयो के साथ मिलकर करीब 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना अवैध धन लाभ अर्जित करना उल्लेखित किया गया जो प्रथम दृष्टता धारा 409,420,467,468 भादवि का पाया जाने से अपराध क्रमांक 385/2021 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए सतत प्रयास किए जा रहे थे, आरोपियों के मिलने वाले संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई परंतु कोई सफलता नहीं मिल पा रही थी आरोपियों के द्वारा विगत 4 वर्षो से इंदौर एवं आस पास के क्षेत्रो मे फरारी काट रहे । पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगाया गया था । परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल रवाना होकर प्रकरण मे फरार 02 आरोपी हितेश निरगुडे एवं उसके साडुभाई अंतिम को मुखबीर की सुचना पर महेश्वर से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपीगण के नामः- हितेश निरगुडे पिता खुश्याल निरगुडे उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम निमरानी बैडी थाना बलकवाडा अंतिम पिता कन्हैयालाल पिपल्दे उम्र 38 साल निवासी आनंदबैडी थाना बलकवाडा
पुलिस टीम-
उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मण्डलेश्वर श्री मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव, चौकी प्रभारी उनि राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व में सउनि अशोक नैयर, सउनि जोगेन्द्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक 129 धनसिंग पवार, प्रआर 193 अखिलेष भूरिया, आर.798 निरज यादव, आर.269 पंकज शर्मा, आर.460 राकेश चौहान, आर.813 नरेन्द्र जाट, म.आर.531 नंदनी मुजाल्दे, आर.545 अर्पित चौहान (थाना महेश्वर) सायबर टीम अभिलाष डोंगरे, सचिन चौधरी, घनश्याम गोयल, कम्प्युटर ऑपरेटर अजय सोंलकी, अनिल मोगरे का विशेष योगदान रहा ।


