शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन के विधि के छात्रों के साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया

IMG 20241110 191712

प्रमोद जैन खरगोन // प्रत्येक वर्ष की तरह आज दिनांक 09 नवंबर 2024 को शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन के विधि के छात्रों के साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया । इस आयोजन की अध्यक्षता जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गुलाब चंद्र मिश्रा सर के द्वारा की गई । मिश्रा सर ने विधि और विधिक सेवा के मूल उद्देश्यों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए विधि के छात्रों को उनके करियर से संबंधित प्रश्नों के समाधान भी बताएं, साथ ही सर ने किसी आम जनता को न्याय पाने के लिए 2 मार्गों को – प्रथम पुलिस के माध्यम से, द्वितीय – कोर्ट में परिवाद के माध्यम से, इन मार्गों का उपयोग कैसे कर सकती है यह समझाया गया । साथ ही साथ सर ने न्याय की विभिन्न एजेंसियों के रूप में पुलिस, वकील, मजिस्ट्रेट और विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार कार्य करते है, यह भी बताया गया ।

विधिक सहायता दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रियंका डांगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी नागरिकों को उचित निष्पक्ष और सुलभ न्याय भीम तक पहुंचे सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है ।

आजाक डीएसपी वर्षा सोलंकी ने बताया कि न्याय को प्राप्त करने हेतु आम जनता के लिए पुलिस प्रथम सीढ़ी के रूप में कार्य करती है और अपराधियों को सजा दिलवाने के साथ-साथ अपराधों को रोकने हेतु विभिन्न जागरूकता शिविरों जैसे- जन चेतना शिविर, गुड टच बेड टच कार्यक्रम, अभिमन्यु अभियान, नशा मुक्ति अभियान, सर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आदि का भी आयोजन करती है । पीजी कॉलेज में बनाए गए राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कार्यक्रम में पीजी कॉलेज की प्राचार्य श्री शैल जोशी, प्रो चंद्रभान त्रिवेदी एवं विधि विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Join Khargone Police on these Social Media Platforms: –
Twitter Account – khargonepolice1
Facebook Page – policekhargone
Youtube – https://www.youtube.com/c/KhargonePolice
Instagram – khargone_police
OFFICIAL WEBSITE
https://khargone.mppolice.gov.in/

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here