भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

IMG 20241108 WA0334

प्रमोद जैन खरगोन //भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 08 से 26 नवंबर तक आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहस की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्टों पर शौर्य की शब्दावली रचने वाले जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी से हमे त्याग, समर्पण और बलिदान सीखने को मिलता है उक्त विचार मुख्य अतिथि सीएम राईज टेमला के प्राचार्य श्री अशोक सिंह पवार ने कहे।इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 08 नवंबर को ड्राइंग एवं स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती प्रवीण दहिया ने की। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत को ठीक से जानने का अवसर प्राप्त करवाना है। हिंदी कहानी के लिए श्री संजीव कुमार एवं अंग्रेजी कहानी के लिए कुमारी तूलिका राय चौधरी ने भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम बेनीवाल टीजीटी संगीत के द्वारा किया गया।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here