
प्रमोद जैन खरगोन //जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री प्रशांत आर्य ने सीएम राईज विद्यालय सेगांव के बच्चों के जर्जर भवन में पढ़ाये जाने की जानकारी संज्ञान में आते ही तत्काल बच्चों की कक्षा को बीआरसी भवन में स्थानांतरिक कर दिया है। सीएम राईज विद्यालय सेगांव के प्राचार्य श्री संदीप कापडनीस द्वारा सहायक आयुक्त को अवगत कराया गया कि विद्यालय में रंगरोगन एवं चित्रकारी के चलते एक-दो दिवसों के लिए उक्त कक्षों में कक्षा का संचालन किया जा रहा था। जिस पर सहायक आयुक्त श्री आर्य ने तत्काल कक्षा को सुरक्षित भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जिसपर दो घण्टों में ही कक्षाएं बीआरसी भवन में संचालित होने लगी। सहायक आयुक्त श्री आर्य के इस स्वतः संज्ञान लेने एवं तत्काल कार्यवाही करने पर पालकगण एवं ग्रामवासियों में हर्ष है।


