न्यायोत्सव) शासकीय महारानी चिमनाबाई स्‍कूल देवास में निबंध/चित्रकला/नुक्कड़ नाटक एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

IMG 20241107 WA0018


देवास : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह” अंतर्गत शासकीय महारानी चिमनाबाई स्‍कूल देवास में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध/चित्रकला/नुक्कड़ नाटक एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक में 22 विद्यालयों के 173 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं विधि महाविद्यालय देवास में भी नुक्कड़ नाटक एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अभिलाषा एन. मवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक नाइक, सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास सय्यद मकसूद अली, प्राचार्य चिमनाबाई विद्यालय श्रीमती रूचि व्यास, आदिल पठान, श्री राजेश व्यास उपस्थित थे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here