उर्वरक का भण्डारण बिना लाइसेंस के पाये जाने एवं अवैध तरीके से विक्रय करने पर पाडल्या निवासी विसाल सोमानी एवं सचिन पर प्रकरण दर्जदेवास जिले में उर्वरकों के अवैध भंडारण पर लगातार कार्यवाही जारी

IMG 20241107 WA0017

देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार रबी सीजन के लिए जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्ता एवं मानक स्तर का उर्वरक उपलब्ध हो इसके लिए जिले में कृषि विभाग के दल द्वारा सतत् भ्रमण एवं निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। कृषि विभाग दल द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पाड़ल्या विकासखण्‍ड टोंकखुर्द में छतरी चौक के पास दिलीप मण्डलोई के मकान में सियाल आर्गेनिक फर्टीलाइजर्स प्रा.लि. का उर्वरक का भण्डारण बिना लाइसेंस के पाया गया। गोदाम से विशाल सोमानी निवासी पाड़ल्या द्वारा उर्वरक का विक्रय अवैध तरीके से किया जा रहा था। उर्वरक का क्रय कमलेश दाबी निवासी बरलाई जागीर विकासखण्‍ड सांवेर जिला इन्दौर एवं कम्पनी मालिक राजेन्द्र सियाल निवासी सुभाष नगर उदयपुर (राजस्थान) से किया जाता है। विशाल सोमानी द्वारा केरियर बेस्ड कंसोर्टिया वायो एन.पी.के. को एनपीके के नाम से, प्रोम को डीएपी के नाम से जल विलय के20-14.5 प्रतिशत को पोटाश एवं फास्फो जिप्सम को सिंगल सुपर फास्फेट के नाम से बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर कृषको को विक्रय किया जा रहा है साथ ही ग्राम पाडल्या में ही मुख्य सडक मार्ग पर संचालित बरसाना ढाबा के टीन सेड में सियाल, ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर्स प्रा लि 1333/1018 खालातोड़ बल्लभ नगर उदयपुर (राज.) 313601 का खाद/उर्वरक का बिना लाइसेंस के अवैध भण्डारण पाया गया। जिसका क्रय-विक्रय सचिन उर्फ अमित मण्डलोई निवासी पाड़ल्या द्वारा किया जाने से विशाल सोमानी निवासी पाड़ल्या एवं सचिन उर्फ अमित मण्डलोई निवासी पाड़ल्या विकासखण्ड टोंकखुर्द पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 7, 8 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत थाना टोंकखुर्द में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here