
प्रमोद जैन खरगोन // प्रधानमंत्री कॉलेजे ऑफ़ एक्सीलेंस में 07 नवंबर को महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शैल जोशी के मार्गदर्शन में युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने अपने कौशल का परिचय दिया। युवा उत्सव प्रभारी डीएस बामनिया ने बताया कि निजीकरण का देश के विकास पर प्रभाव विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में हाशिम शेख प्रथम स्थान पर रहे तथा विपक्ष में शीतल रावत प्रथम स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में वैशाली भालसे बीए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान पर रही। वही राधिका पटेल बीए द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान मिला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मान्या सैनी एवं खुशी सांवल्दे द्वितीय स्थान पर रही। सुगम संगीत में आदित्य भालसे बीए प्रथम वर्ष, शास्त्रीय कंठ एकल गायन में राज निहाले बीए तृतीय वर्ष तथा पाश्चात्य गायन एकल में राहुल रायपुरिया बीएससी द्वितीय वर्ष विजेता रहे। समूह नृत्य में सुनील मेहता एवं समूह का प्रथम स्थान रहा तथा समूह गायन भारतीय में राज निहाले एवं समूह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
युवा उत्सव समिति तथा स्वामी विवेकानंद युवा संसाधन केन्द्र द्वारा प्रश्न मंच और परिचर्चा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में प्रथम रंजना रावत एमए प्रथम सेमेस्टर का रहा। वही द्वितीय स्थान पर हाशिम शेख बीए चतुर्थ वर्ष को प्राप्त हुआ। पर्यटन विकास का प्रभाव- मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में विषय पर आयोजित परिचर्चा में हाशिम शेख प्रथम स्थान पर रहे। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


