प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के मंताराम बडोले का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

5 1

प्रमोद जैन खरगोन // देवी अहिल्या विश्वविद्याल इंदौर के तत्वावधान में 06 नवंबर को शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद झाबुआ में 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गगन चौधरी ने बताया कि कॉलेज के खिलाड़ी मंताराम बडोले ने यह दूरी 34 मिनट में तय कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और विश्वविद्यालय दल में अपनी जगह बनाई। अब यह दल 19 एवं 20 नवंबर को मंगलोर कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।खिलाड़ी मंताराम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैल जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। मंताराम बडोले की मेहनत और समर्पण ने हमें गौरवान्वित किया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें हर संभव समर्थन देंगे। समस्त स्टाफ और जनभागीदारी समिति सदस्यों ने भी मंताराम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here