
प्रमोद जैन खरगोन // थाना कसरावद, मंडलेश्वर एवं बलकवाड़ा पर नाबालिग बालिकाओ को किया दस्तायाब
• पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली बलिकाये
• बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया । मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु लगातार प्रयास किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में अपराध क्रमांक 399/24 चौकी खामखेड़ा थाना कसरावद मे अपहर्ता को जिला देवास से, अपराध क्रमांक 412/24 चौकी खलटाका थाना बलकवाडा को जिला अशोकनगर से एवं अपराध क्रमांक 229/24 थाना मंडलेश्वर को जिला इंदौर से इस प्रकार 03 नाबालिग बालिकाओ को को सकुशल दसत्याब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।
उक्त कार्यवाही में थाना बलकवाड़ा से थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव व चौकी प्रभारी उनि राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व मे सउनि अशोक नैयर, आर पंकज शर्मा, थाना कसरावद से थाना प्रभारी कसरावद मांसराम रोमडे व चौकी प्रभारी खामखेड़ा उनि पप्पू मोर्य, आरक्षक 1045 अतुल, आरक्षक 497 सचिन परिहार, महिला आरक्षक 630 रानी थाना मंडलेश्वर से थाना प्रभारी मंडलेश्वर उनि दीपक यादव, सउनि नथुराम यादव, सउनि मुकेश यादव, आर अमित पाल, आर भगवान सोलंकी व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।


