बाल विवाह पर अंकुश लगाने प्रशासन ने शुरू की तैयारियां बाल विवाह करने पर दो साल की सजा बाल विवाह की सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय

IMG 20241023 WA0011 3

प्रमोद जैन खरगोन /// देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारिया शुरू कर दी है। ऐसे आयोजनों पर अंकुश लगाने जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं कार्यक्रमों में सेवाये देने वाले मैरिज हॉल, टैंट व्यवसायी, बैंड-बाजा, कैटर्स संचालकों के अलावा पंडित-मौलवियों को भी सख्त संदेश दिया जा रहा है। उनसे कहा गया है कि वैवाहिक आयोजन के पूर्व यह सुनिश्चित कर ले कि कही वर-वधु निर्धारित आयु से कम के तो नहीं है। यदि ऐसा पाया गया तो दोनांे पक्षांे के अलावा आयोजन कार्यरत सभी व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

दो वर्ष के दंड का प्रावधान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या ने बताया कि 11 एवं 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन बाल विवाह होने की संभावना बनी रहती है। बाल विवाह कानूनी अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार विवाह के लिये वधु की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इससे कम आयु की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है। बाल विवाह कराने में शामिल या सहयोगी के रूप में सेवाये देने वाले मैरिज हॉल, टैंट व्यवसायी, बैंड-बाजा, घोड़े वाला, कैटर्स संचालकों के अलावा पंडित-मौलवियों को भी 02 साल की जेल की सजा हो सकती है।

गोपनीय रहेगी शिकायत    प्रशासन ने नागरिकांे से बाल विवाह की सूचना देने की अपील की है। बाल विवाह की सूचना देने वाले रिश्तेदार, पडोसी या अन्य लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस तरह की शिकायत चाईल्ड लाईन नंबर 1098 के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर की जा सकती है। कंट्रोल रूम की स्थापना महिला एवं बाल विकास खरगोन जिले में 11 एवं 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी को ध्यान में रखते हुये बाल विवाह की रोकथाम एवं शिकायत दर्ज करवाने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना वन स्टाप सेन्टर खरगोन में की गई है। विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं वन स्टाप सेन्टर खरगोन के लेडलाईन नंबर 07282-243919 एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नं 1098 पर संपर्क कर बाल विवाह संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here