चिकित्सा अधिकारियों को सर्पदंश से बचाव व नियंत्रण का दिया प्रशिक्षण।

IMG 20241025 WA0042

खण्डवा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सी.एम.एच.ओ. कार्यालय में राष्ट्रीय सर्पदंश नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में राज्य मास्टर ट्रेनर डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने प्रजेंटेंशन के माध्यम से सर्पदंश के बचाव व उपचार संबंधी बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि मरीज के लक्षण व सर्पदंश की जानकारी लेकर प्रोटोकॉल अनुसार उपचार किया जायें। उन्होंने बताया कि सांप के काटने के बाद काटने की जगह पर दर्द होना, सूजन आना, फफोला आना, खून का बहना, आँखो एवं मुंह से खून आना, उल्टी एवं मल द्वारा खून आना, त्वचा का रंग बदलना, पसीना आना या लार टपकना, सिरदर्द, चक्कर या आँखों में धुंधलापन आना, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इस प्रकार के लक्षण होने पर प्रोटोकॉल अनुसार उपचार तुरंत किया जाना सुनिश्चित करें।

    डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सर्पदंश के मरीज का 100 मिनट के भीतर अस्पताल में उचित उपचार करने से मरीज की 100 प्रतिशत बचने की संभावन होती है। सर्पदंश के मरीज को बिना समय गवाएं नजदीकी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर उपचार कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत सर्प जहरीले नहीं होते है, 30 प्रतिशत सर्प जो जहरीले होते है उनके काटने पर 50 प्रतिशत ही जहर शरीर में जाता है। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा द्वारा भी चिकित्सा अधिकारियों को जानकारी दी गयी।
News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here