स्वास्थ्य संस्थाओं में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच।

IMG 20241025 WA0041

खण्डवा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया ने बताया कि प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कवरेज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, निदान एवं परामर्श सेवाओं की उपलब्धता की दृष्टि से प्रतिमाह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान का संचालन किया जाता है। इसमें प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा सेवाएं देकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है। जाँच के दौरान हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर समय पर उच्च स्वास्थ्य संस्था में प्रसव कराने के लिए भी चिकित्सकों द्वारा समझाईश दी जाती है ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सकें।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here