कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन

IMG 20241025 WA0040

खण्डवा : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पीएम.एफ.एम.ई. के अंतर्गत 25 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उप संचालक उद्यानिकी विभाग ने बताया कि जिले के 32 कृषकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत प्रोसेसिंग इकाई लगाने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम उप संचालक उद्यान श्री अजय चौहान ने योजना की रूपरेखा के बारे में बताया कि इकाई लागत का 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रू (व्यक्तिगत एवं समूह के सदस्य को) तक का अनुदान देय है। सेल्फ हेल्प ग्रुप को अधिकतम 3 करोड़ की लागत का 35 प्रतिशत अनुदान देय है। कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. रश्मि शुक्ला द्वारा उद्यानिकी फसलें प्याज, मिर्च, टमाटर, अदरक, लहसुन की प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। जैसे प्याज पाउडर, फ्लेक्स, टमाटर केचप, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आम, नींबू का आचार, आटाचक्की, दालमिल, आटामिल, पापड़ उद्योग योजनान्तर्गत लगाया जा सकता है।

     श्री परमेश्वर वर्मा असिस्टेंट मेनेजर भारतीय स्टेट बैंक रीजनल ऑफिस खण्डवा द्वारा ऋण स्वीकृति हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं शासन की बैंक अनुदान संबंधित पीएम.एफ.एम.ई. एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया की 10 लाख रूपये के ऋण तक शासन के द्वारा गारंटी ली जा सकती हैं। जिसमें सी.जी.टी.एम.एस. में शुल्क जमा कर कोलेटरल फ्री ऋण स्वीकृत किया जाता है किसी भी प्रकार की एफडी या अन्य प्रापर्टी की आवश्यकता नहीं पड़ती। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री टी.के. पवार ने बताया कि कृषकों को आवेदन करने की प्रक्रिया यूनिट स्थापना से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। श्री सिद्धार्थ राठौर जिला रिसोर्स पर्सन ने कृषकों को अधिक से अधिक आवेदन एवं प्रोसेसिंग इकाई लगाने हेतु डी.पी.आर. बनाने एवं बैंकों को प्रेषित करने की जानकारी से कृषकों को अवगत कराया।
News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here