भाटपचलाना पुलिस द्वारा 24 घण्टे में लहसुन चोरी के 02 आरोपियों को माल सहित किया गिरफ्तार !

IMG 20241025 WA0248

संवाददाता महिपाल सिंह बड़नगर//भाटपचलाना पुलिस द्वारा 24 घण्टे में लहसुन चोरी के 02 आरोपियों को माल सहित किया गिरफ्तारदो आरोपी फरारउज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में गुण्डा, बदमाश तथा आपराधिक तत्वों एवं चोरी पर अंकुश लगाये जाने, एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी खाचरौद श्रीमति पुष्पा प्रजापती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र चौधरी व उनकी टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खागाले एवं सदिग्धो से पूछताछ की गई वही मुखबीर से सूचना मिलने पर लहसुन की चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा जिसमे दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 कट्टे लहसुन करीबन 90,000/-रूपये कीमती घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई है।गिरफ्तार आरोपियों से अन्य अपराधों में पूछताछ जारी है। प्रकरण में सह आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। फरार आरोपी पूर्व में भी थाना बडनगर में लहसुन चोरी के दो अपराधों में गिरफ्तार हो चुका है।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here