टैंकर की टक्कर, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल!

IMG 20241025 WA0009

उज्जैन : जिले में खाचरोद के करीब शुक्रवार सुबह एक कार और टैंकर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौ‍के पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों में से 4 इंदौर और एक बड़नगर का रहने वाला था। सभी कार से अजमेर शरीफ से लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ।दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाया गया।

IMG 20241025 WA0010

जानकारी अनुसार हादसा जावरा उज्जैन स्टेट हाइवे पर लेकोडिया और बेडावनीया के बीच स्थित पारीक पेट्रोल पंप के समीप हुआ। कार में बैठे सभी यात्री बुरी तरह से फंसे मिले जिसमे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here