
प्रमोद जैन खरगोन //24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में प्राचार्य डॉ. शैल जोशी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता क्लब द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। डॉ गणेश पाटिल ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को लोकतंत्र और मतदान के महत्व को विस्तार से परिचित कराया। प्रो संदीप बिड़ला ने बताया कि जिला नोडल अधिकारी डॉ ओएस मेहता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता क्लब निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को फॉर्म 6 और ऑफलाइन तथा ऑनलाइन आवेदन की जानकारी प्रदान की। प्रो विनीता धुर्वे ने बताया कि महाविद्यालय में दो नियमित विद्यार्थी हर्ष राठौर और राधिका पटेल वर्तमान सत्र के लिए मतदाता जागरूकता क्लब के कैंपस एंबेसेडर हैं। कार्यक्रम में प्रो मनोज भार्वे, प्रो विनीता धुर्वे और महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।


