आयुष विभाग ने सीएम राइज स्कूल देवास के विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के गुरयोग एवं आयुष जीवन शैली से एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने की दी सलाह।

IMG 20241023 WA0035

देवास : आयुष विभाग द्वारा “नवम् आयुर्वेद दिवस’’ के अवसर पर तनाव प्रबंधन शिविर का आयोजन सीएम राइज स्कूल बालगढ़ देवास में आयोजित किया गया।जिसमें स्कूल के लगभग 300 बच्चों को योगाभ्यास करवाया गया। इस दौरान सीएम राइज स्कूल में आयुष विभाग ने बच्चों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने और एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने के गुर सिखाएं। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वे योग, दिनचर्या, संतुलित आयुष जीवन पद्धति और ऋतुचर्या के पालन से तनाव को दूर कर शांतचित्त रह सकते है। इससे पढ़ाई भी बेहतर होगी और वे परिवार, देश और समाज के लिए बेहतर काम कर सकेंगे। आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. ममता जूनवाल ने “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” थीम की कार्य योजना के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्हें योगाभ्यास भी करवाया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “नवम आयुर्वेद दिवस” पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान डॉ.प्रांजलि भारद्वाज, योग ‍शिक्षक हीरालाल जाट और स्कूल स्टॉफ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here