अमृत संचय अभियान”) खातेगांव विकासखंड के ग्राम बहेड़ी में जामनेर नदी के स्टाप डेम से संग्रहित हुआ हजारों लीटर पानीजिले में नदी एवं नालों पर बने स्टाप डेम से संचयित किया जा रहा है लाखों लीटर वर्षा का जल

IMG 20241023 WA0034

देवास : कलेकटर श्री ऋषव गुप्ता एवं सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में देवास जिले में वर्षा जल संचय के लिए “अमृत संचय अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायत खातेगांव विकासखंड के ग्राम बहेड़ी की जामनेर नदी पर बने स्टाप डेम से हजारों लीटर पानी संग्रहित हो गया है। इस स्टाप डेम से अब बहता पानी रूकने गया तथा पानी के संचय होने से क्षेत्र का वाटर लेवल भी बना रहेगा। जिले के सभी नागरिक बोरी बंधान अभियान से जुड़कर पानी का संचय करने में सहभागिता करें।

उल्लेखनीय है कि “अमृत संचय अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में विभिन्न जल स्रोतों पर जन सहयोग से बोरी बंधान का निर्माण किया जा रहा है तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाए जा रहे है। जिले में नदी एवं नालों पर जगह-जगह बनाए गए स्टाप डेम से लाखों लीटर वर्षा का जल संग्रहित किया जा रहा है। अभियान में सभी की सहभागिता से करोड़ों लीटर बारिश का जल सहेजा गया। जिले के नागरिकगण भी पानी को सहेजने के लिए इस महत्ती अभियान से जुड़ रहे हैं तथा अपनी स्वेच्छा से अपनी घरों की छत पर रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम को लगा रहे हैं।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here