सी.एम.एच.ओ. ने पुनासा ब्लॉक के ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ली बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

IMG 20241022 154943

खण्डवा : सचिन गुप्ता // मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने सोमवार को विकासखण्ड पुनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंदी में सुपरवाइजर एवं ए.एन.एम. की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की 4 जांचे समय पर कर अनमोल पोर्टल पर पंजीयन करने के निर्देश दिए। डॉ. जुगतावत ने आगामी 17 नवंबर को पुनासा ब्लॉक में आयोजित होने वाले संभागस्तरीय वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए गांव-गांव भ्रमण कर मरीजों को चिन्हित कर सूची तैयार करने के लिए कहा। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीणजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेवे और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने नियमित रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया का लार्वा सर्वे कर लार्वा नष्ट करे तथा जनसमुदाय को इसके प्रति जागरूक भी करें। इस दौरान बी.एम.ओ. डॉ. रामकृष्ण इंगला, बी.पी.एम. श्री सचिन जैन सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here