जिला जेल में लार्वा सर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण की कार्यवाही

IMG 20241022 WA0021


खण्डवा : सचिन गुप्ता // राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग आशा, ए.एन.एम., सी.एच.ओ., व मलेरिया विभाग की टीम द्वारा निरंतर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत के मार्गदर्शन में 21 अक्टूबर को जिला जेल में लार्वा सर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण एवं स्पेस स्प्रे, जनजागरूकता की गतिविधि की गयी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. करण सिंह भूरिया ने बताया कि जिला जेल परिसर में जल स्त्रोतों (कन्टेनर) की जाँच की गयी। जेल विभाग में 3 अनुपयोगी मटके में लार्वा पाये गये, जिसका विनिष्टीकरण किया गया। साथ ही स्टॉफ के क्वाटर में भी लार्वा सर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण की गतिविधि की गयी। मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव व नियंत्रण हेतु जनजागरूता गतिविधि की गयी।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here