इगोरिया पुलिस को मिली सफलता जहरीली शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखें संवाददाता महिपाल सिंह
बड़नगर / उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अड़ीबाजी करने वाले लोगों को विरुद्ध पिछले कुछ समय से निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार एवं थाना प्रभारी अद्रेयास कटारा के कुशल नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम की जवाबदारी सउनि दिनेश निनामा को दी गई टीम द्वारा अपने पुराने मुखबिरो से संपर्क किया गया मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति 10 लीटर जहरीली शराब लेकर इंगोरिया नए ब्रिज पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बैठा है किसी को शराब देने के लिए यदि उक्त शराब का कोई सेवन कर ले तो जनहानी हो सकती है

IMG 20241022 WA0015

टीम द्वारा घेरा बंदी कर रवि पिता कैलाश मोगिया निवासी बलेडी को पकड़कर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की केन मे भरी 10 लीटर जहरीली शराब हाथ भटटी की बनी कच्ची शराब को जप्त किया आरोपी के विरोध थाना इंगोरिया पर अपराध पंजीबंद कर लिया गया टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है और भी शराब तस्करों के इस धंधे में कुछ लोग जुड़े होने की जानकारी प्राप्त हुई है जिन्हें पड़कर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी आरोपी रवि मोंगिया को आज दिनांक न्यायालय बड़नगर पेश किया गया इनकी रही भूमिका
थाना प्रभारी अद्रेयास कटरा,स उनि, दिनेश निनामा, प्रधान आरक्षक संग्राम सिंह, प्रधान आरक्षक शहजाद खान आरक्षक गिरधारी कनेल आरक्षक सतीश राठौर आरक्षक स्वरूप हिरवे दिवाकर शर्मा, राकेश सैनिक भारत मकवाना का सहयोग रहा

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here