देवास में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

IMG 20241018 WA0034

देवास : गोविंद तिवारी // खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा गठित दल द्वारा त्यौहारों में आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस हेतु देवास में शुक्रवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर ने फर्म- श्री गुरूकृपा मावा भंडार कुम्हार गली देवास से मावा, शिवशक्ति मावा भंडार चन्द्रशेखर आजाद मार्ग देवास से मावा का नमूना, तिवारी स्वीट्स पीठा रोड देवास से पेढ़ा, महावीर नमकीन मोतीबंगला देवास से नमकीन सेंव, रिफाइंड पामोलिन ऑईल एवं बेसन का सेम्पल लिया। इसी प्रकार गत दिवस फर्म- माँ कंचन नमकीन चंदाना तहसील देवास से नमकीन सेंव (लूज) एवं बेसन (लूज) के नमूने लिये गये। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here