खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राइज स्कूल – जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाहहॉकी खेल मैदान भी बनाया जायेगा68वीं शालेय राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

IMG 20241018 WA0029

खण्डवा : सचिन गुप्ता // खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम.राइज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा हॉकी खेल मैदान के लिए खालवा में 4 करोड़ रुपए लागत से एस्ट्रोटर्फ बनाया जाएगा। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को क्रीड़ा परिसर खालवा में 68वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18.66 करोड़ रूपए लागत से यहां चेंजिंग रूम, प्रशासनिक भवन, बास्केटबॉल खेल मैदान भी बनाये जायेंगे। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. शाह ने खिलाड़ियों से कहा कि जीतना या हारना खेल का हिस्सा है। जीत या हार नहीं, बल्कि खेल में भाग लेना बड़ी बात है। सभी ने खेल भावना से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में खालवा ब्लॉक का कम से कम एक जनजातीय खिलाड़ी अवश्य भाग ले। उन्होंने बताया कि सेल्दामाल गांव में ढ़ाई करोड़ रुपए से खेल परिसर बनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक भवन के साथ-साथ शूटिंग एवं तीन स्विमिंग पूल भी बनाये जायेंगे। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मापदंड अनुसार कोच एवं पीटीआई की भर्ती भी यहां की जाएगी। इस खेल मैदान के बन जाने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा खालवा के जनजातीय वर्ग सहित अन्य वर्गों के बच्चों को भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी पर लगभग 15 हजार रुपए महीना खर्च किया जाएगा। स्कूली खेल सेल्दामाल में आयोजित होंगे। क्रीड़ा परिसर खालवा की बाउंड्रीवाल, रंगाई पुताई आदि कार्यों के लिए भी जरूरी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गुलाई, सुंदरदेव, रोशनी, सेल्दामाल, चारखेड़ा, देवलीकला एवं खालवा में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत के सी.एम. राइज स्कूल एवं 10 करोड़ रुपए लागत के छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर खेल परिसर बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय ने संबोधित करते हुए कहा कि 14 वर्ष के खिलाड़ियों ने इस फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लिया है एवं खेल भावना से खेल खेला है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करें और आगे बढ़ें तथा अपने राज्य का नाम रोशन करें। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया इसके लिए शुभकामनाएं दी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 68 वीं शालेय राज्य स्तरीय अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता जनजातीय कार्य विभाग खण्डवा द्वारा बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें भोपाल, ग्वालियर, जनजातीय, शहडोल, रीवा, इन्दौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर एवं उज्जैन संभाग शामिल है। बालक वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच भोपाल एवं उज्जैन संभाग की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें भोपाल संभाग की टीम विजय हुई। साथ ही तृतीय स्थान रीवा संभाग ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जनजातीय कार्य विभाग एवं नर्मदापुरम संभाग की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें नर्मदापुरम संभाग की टीम विजय हुई। साथ ही तृतीय स्थान जबलपुर संभाग ने प्राप्त किया। विजेता टीमों को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान जनजाति कार्य विभाग संभाग टीम की बालिका मानवी दिहाल एवं भोपाल संभाग टीम के खिलाड़ी शौर्य सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मंत्री डॉ. शाह ने उन्हें शील्ड प्रदान की। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 50-50 विद्यार्थियों को साइकिल भी वितरित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, एसडीएम हरसूद श्री पुरुषोत्तम कुमार, परियोजना प्रशासक श्री विवेक पांडे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती आशा चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस सोलंकी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here