संभागायुक्त ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक ली

IMG 20241018 WA0025

उज्जैन : नितिन वेष्णवी // उज्जैन 18 अक्टूबर। संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन के तृतीय तल स्थित एनआईसी कक्ष में उज्जैन शहर में वर्तमान तथा आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उज्जैन शहर के वर्तमान जलस्त्रोत, सिंहस्थ-2028 में शहर की जनसंख्या के अनुसार पेयजल की आवश्यकता, सिंहस्थ के दौरान जलापूर्ति के लिये बनाये जाने वाले प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि पेयजल आपूर्ति हेतु पीएचई, नगर निगम और एनवीडीए के द्वारा आपसी समन्वय कर संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाई जाये। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जायें। कार्य योजना इस प्रकार बनाई जाये कि वह दीर्घकालीन हो। साथ ही किफायती भी हो। पीने के पानी के शुद्धिकरण के लिये सर्वश्रेष्ठ तकनीक का उपयोग किया जाये। इसके लिये ओजोन ट्रीटमेंट किया जाये। बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। (फोटो संलग्न) क्रमांक 1917

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here