लोकायुक्त इंदौर ने नरेश बिवालकर, राजस्व निरीक्षक, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर को 40 हजार रुपये की राशि के साथ रँगे हाथो पकड़ा

IMG 20241018 WA0058 720x470 1

आवेदक भगवान पिता श्री मथुरालाल कुमावत उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम उजालिया तहसील देपालपुर जिला इंदौर व्यवसाय-कृषि एवं पूर्व सरपंच
आरोपी– नरेश बिवालकर, राजस्व निरीक्षक, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर

आवेदक द्वारा दिनांक 17.10.2024 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया कि राजस्व ग्राम उजालिया तहसील देपालपुर भूमि सर्वे क्रमांक 135 रकबा 0.437 हेक्टेयर की भूमि प्रार्थी व अन्य के नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर ग्राम उजालिया के अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिये जाने पर न्यायालय तहसीलदार देपालपुर द्वारा दिनांक 26.09.2024 को आदेश पारित कर उक्त भूमि पर से अवैध कब्जा हटाये जाने का आदेश पारित कर राजस्व निरीक्षक व पटवारी को पालन करने के निर्देश दिये थे। राजस्व निरीक्षक नरेश बिवालकर द्वारा कब्जा दिलवाने के एवज में 1.5 लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग की गई और 70 हजार रूपए पूर्व में ले लिए थे। अनावेदक द्वारा आवेदक से शेष 80 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन किया गया शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप दल का गठन कर आज आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को आवेदक से 40 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया गया। कार्यवाही जारी है।
ट्रेप टीम – उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिरुद्ध वाधिया, निरीक्षक विक्रम चौहान, राजेश ओहरीया, आरक्षक आशीष नायडू, कमलेश परिहार, विजय सेलार, श्रीकृष्ण अहिरवार शामिल हैं।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here