
आकाश योगी बड़गांवा / में प्रतिवर्षानुसार नवदुर्गा भक्त मंडल द्वारा श्री वडकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में बहुत हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमे प्रतिदिन 151 कन्याओं ने गरबा किया साथ ही महानवमी के दिन सरपंच महोदय गोपाल जी धाकड़ की अध्यक्षता में कन्याभोज किया गया था जिसमे 551 से अधिक कन्याओं ने प्रसादी का आनंद लिया और सरपंच महोदय ने सभी कन्याओं के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके पश्चात कन्याओं द्वारा प्रतिदिनानुसार गरबा खेला फिर 151 कन्याओं को श्री डॉ . बगदीनाथ जी और श्री किशोर आलोलिया जी द्वारा उपहार वितरण किया गया और अंत में

मां भवानी की महाआरती कर इस पर्व का समापन हुआ, समिति सदस्य श्री हीरालालजी योगी, प्रकाश जी पटेल, घनश्याम नाथ जी, किशोर जी धाकड़, गोपाल जी दुबे , अर्जुन पाटीदार द्वारा सभी जानो का आभार व्यक्त किया और इस पर्व की समूर्ण जानकारी विक्रम नाथ योगी द्वारा प्रदान की – जय माता दी


