बड़नगरभाटपचलाना पुलिस द्वारा पांच हजार रूपये के ईनामी बदमाश को देशी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार !आरोपी से पूर्व में चोरी की गई दो भैंस भी की बरामद

सवाददाता महिपाल सिंह //बड़नगर* उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में गुण्डा, बदमाश तथा आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अति. पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद पुष्पा प्रजापती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना उप-निरीक्षक सतेन्द्र चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार दबीस देकर फरार पांच हजार के ईनामी बदमाश को देशी कट्टे व जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया एवं आरोपी से चोरी की गई दो भैंसे भी बरामद की गई जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है । थाना भाटपचलाना पुलिस की टीम द्वारा गाँव कमठाना के पास से इनामी बदमास को पकडा । आरोपी राजु पिता जबा कटारा उम्र 30 साल निवासी छोटी संगत के विरुद्ध अपराध क्र 454/2024 धारा 25,27 आर्म्स का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के पूर्व में भी कई थानों में अपराध पंजीकृत है जिससे अन्य अपराधों का भी खुलासा होने की संभावना है

IMG 20241010 WA0349
News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here