रिंगनोद छात्रावास मे दो छात्रो की करंट लगने से मृत्यु, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र25-25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर परिजनो को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए

Untitled 1 copy 2

सरदारपुर से मनीष चौधरी की रिपोर्ट

विकासखण्ड सरदारपुर अंतर्गत शासकीय जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास रिंगनोद मे दिनांक 25 सितंबर 2024 को अत्यंत दुःखद घटना घटित हुई जिसमे कक्षा 12वी के छात्र विकास पिता संग्राम ग्राम भीलखेडी एवं आकाश पिता शैतान ग्राम रंगपुरा की छात्रावास मे करंट लगने से दुःखद मृत्यु हो गई।

50786d3c 47c2 4bbb 8cf9 8ac2714cb44d

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल भी सिविल अस्पताल सरदारपुर पहुचे और पीडित परिवारो को ढाढस बंधाया। विधायक ग्रेवाल ने छात्रो की मृत्यु पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखा। पत्र मे बताया गया है कि दोनो ही छात्र प्रतिभाशाली थे एवं गरीब परिवार से थे। पीडित परिवार ने अपने घर के चिराग को खोया है। इस दुःखद घडी मे दोनो ही छात्र के परिवार को सहायता प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। पत्र के माध्यम से पीडित परिवारो को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने, परिवार के एक-एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी प्रदान करने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियो पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। विधायक ग्रेवाल द्वारा भी दोनो छात्र विकास पिता संग्राम एवं आकाश पिता शैतान के परिजनो को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here