झाबुआ जिले की राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलचल

image 105

झाबुआ से दोलत भावसार

आंदोलन कारी के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने रात भर बीताई
पिछले दिनों किसानों के मांगों को लेकर झाबुआ जिला किसान संघ इकाई पेटलावद द्वारा जल सत्याग्रह लड़कीनदी में खड़े रहकर अपनी मांगों को मंगवाने के लिए किया!इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों नेआंदोलन कारीके लिए रात भर उनके बीच रहकर अपने प्रशासनिक दायित्वको पूरा करने के लिए अंजाम दियाझाबुआ एडीएम एवं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र चौहान के साथ पेटलावद के नवनियुक्त महिला एसडीएम अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे यह अधिकारी आंदोलनकारी को समझाइए देने का काम उपस्थित रहकर किया प्रशासन का यह सराहनीय कदम जनता जनार्दन के लिए चर्चा का विषय बना!

कांग्रेस के ट्रैक्टर रैली
किसने की मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा झाबुआ मुख्यालय पर न्याय यात्रा के तहत सोयाबीन के मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया ट्रैक्टरों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सरक 300 का आंकड़ा बता रहे हैं तो दूसरी और पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता का कहना है कि 70 से 80 ट्रैक्टर जावा में आए!

भाजपा का सदस्यता अभियान
झाबुआ जिले में भाजपा का संगठन पर्व के दौरान जिले के 19 संगठनत्मक मंडलों में सदस्यता अभियान चला रखा है परंतु समाचार लिखे जाने तक जिस गति से और तीव्रता से सदस्यता अभियान चलना चाहिए उसे वह गति अभी तक नहीं मिल रही है इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष से लगाकर संगठन के पदाधिकारी चिंतित है
जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के जनप्रतिनिधियों की भी सदस्यता अभियान में जो रुचि होना चाहिए वह दिखाई नहीं दे रही है भाजपा जिला अध्यक्ष बार-बार सबसे आगरहकरते नजर आ रहे हैं?

कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकारों में ये अंतर
कांग्रेस की सरकारों में सभी संस्थाओं में तुरंत तुरंत वे अपने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर नियुक्ति कर उन्हें बैठा दिया करते थे इसके विपरीत भाजपा सरकार में 5 साल 10 साल हो जाने के बाद भी इन संस्थानों में समाचार लिखे जाने तक वह नियुक्ति नहीं कर पा रहे हैं कार्यकर्ताओं को वह इन संस्थानों में कब बिठाएंगे यह चर्चा भाजपा के अंदर बनी हुई है?

डॉ विक्रांत युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने या नहीं बने चर्चा का विषय
झाबुआ जिले के राजनीतिक गलियारों में और विशेष कर कांग्रेस के गलियारों में यह चर्चा व्याप्त है की डॉक्टर विक्रांत भैया को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस के पद पर मनोनीत किया गया या नहीं किया गया परंतु उनके नाम की चर्चा और मीडिया में यह विषय जन चर्चा का बना हुआ कब बनेंगे डॉक्टर भूरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष शो ध विषय है?

और अंत में
अभी केंद्र प्रदेश जिला और मंडल स्तर पर भाजपा का संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान चल रहा है परंतु इस अभियान की परवाह न करते हुए भाजपा के खुद अति महत्वाकांक्षी पदाधिकारी या कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष बनने की दौड़ में लगे नजर आ रहे हैं परंतु वह बन पाएंगे या नहीं बन पाएंगे यह प्रदेश संगठन के हाथ में इस दौड़ में एक से अधिक 10 नाम ड्रेस में लगे हुए हैं हर कोई अपने आका को पकड़ कर भोपाल और दिल्ली दरबार में दस्तक दे रहा है?

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

2 COMMENTS

  1. धन्यवाद आभार
    बहुत ही सराहनीय खबरों का प्रकाशन
    हार्दिक शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here