
टी-स्टेट न्यूज// विश्वजीत सेन बाकानेर//
मनावर पुलिस ने कपास और गराडू के खेत में अवैध रूप से उगाए गए 20 लाख रुपए कीमत के 170 किलोग्राम हरे गांजे के पौधे जप्त किये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली थी कि मनावर थाने के उमरबन चौकी अंतर्गत ग्राम उकाला के तीन अलग-अलग खेतों में कपास और गराडू के खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए गए हैं,
सूचना की तस्दीक उपरांत सही पाए जाने पर मनावर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दीपांशु (आईपीएस) एवं धार जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में मनावर थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर एक साथ तीनों खेतों में सर्चिंग की! सर्चिंग के दौरान तेरसिंह पिता किडिया डामोर निवासी उकाला के कपास के खेत में हर गांजे के 29 पौधे जिनका वजन 91 किलोग्राम, कैलाश पिता कुका निवासी उकाला के कपास के खेत में 90 हरे गांजे के पौधे कुल 12 किलो वजन तथा वीर सिंह पिता दौला निवासी उकाला के गराडू के खेत में 110 हरे गांजे के पौधे वजन 59 किलोग्राम पाए जाने पर जप्त किये इस प्रकार तीनों स्थान से219 हरे गांजे के पौधे कुल 170 किलोग्राम जिनका अनुमानित करीब 20 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ हरे गांजे के पौधे जप्त किये
उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 692/26, 694/26 एवं 696/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपीगण वर्तमान मे फरार है जिनकी गिरफ्तार कर पुछताछ की जावेगी की गांजे का उत्पादन कर कहाँ सप्लाई किया जाता ।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के साथ उनि. मनोज पाटीदार, उनि. प्रकाश अलावा, उनि. अनुप बघेल, उनि. प्रशान्त पाल, उनि. आशुतोष जोशी, सउनि. सुखदेव अलावे, प्र.आर. 638 ललित कुमरावत, प्र.आर. 840 बिसनसिंह, प्र.आर. शेरसिंह बघेल, प्र.आर. 367 मौसमी, आर. 145 राहुल सोलंकी, आर. 551 पिंकेश सोलंकी, आर. 687 गंगाराम बघेल, आर. 290 शैलेन्द्र सोलंकी, आर 1086 कमल सौलंकी, आऱ राजेन्द्र कोली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


