स्वास्थ्य केंद्र नामली में प्रतिमाह 4 हजार ओपीडी और 60 डिलीवरी कलेक्टर श्री कटेसरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का किया औचक निरीक्षण

13949

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला ।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर कटेसरिया ने अस्पताल में ओपीडी, कोल्ड चेन पॉइंट, ड्रेसिंग रूम, आंतरिक रोगी कल्याण कक्ष, इंजेक्शन रूम, औषधि एवं वितरण कक्ष, दवा स्टोर तथा प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली में प्रतिमाह लगभग 4 हजार ओपीडी होती है। इसके साथ ही प्रतिमाह लगभग 60 प्रसव भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। अस्पताल में उपस्थित लोगों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से कलेक्टर ने एक्स-रे मशीन तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित संबंधित जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here