
टी-स्टेट न्यूज// विश्वजीत सेन बाकानेर//
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के निर्देश पर आज शनिवार को मनावर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष के सुमित खटोड़ के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोपी लगाया तथा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च निकाला और महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन मनावर तहसीलदार विजय तलवारे को सौंपा।
पांच सूत्रीय मांगों में सर्वप्रथम मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष जाँच कराई जाए,दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए, ज्ञानेश कुमार की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल इस्तीफा लिया जाए तथा भविष्य मे कीसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण जोहरी ,निरंजन डावर ,हरी भाई पाटीदार, अरुण गर्ग ,लक्ष्मी जाट, सुनील स्टार ,इकबाल भाई बोहरा,रुपेश जोहरी ,अमर सेन, अखिलेश कुशवाह, मोतीलाल बर्मन ,सीताराम सोलकी ,नीलू पिंगलु सिस्टर ,सुमन पटेल ,योगेश जख्मी ,अनिल मकवाना, भानु शर्मा ,विपुल पाटीदार,राहुल चौहान,मुकेश शिवदे ,नादराम वास्केल , निधि जाट ,अज्जू पठान, अदनान सैफी ,दिनेश डावर, फिरोज भाई ,कलीम खान,पवन प्रजापत ,राज बड़वाया संजय यादव सुकदेव नर्गेश नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश शिवदे माझी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


