
रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला ।
जिला स्तरीय “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत रतलाम ग्रामीण अनुभाग में सेवा सेतु सह जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर को नामली में किया जाएगा।
एसडीएम श्री आर्ची हरित ने बताया कि शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से नया बस स्टैंड, हाईवे के पास, नामली में होगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।


