
टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नवागत एसडीओपी मनावर दीपांशु के नेतृत्व में थाना मनावर परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव एवं थाना मनावर तथा अनुभाग मनावर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा थाना परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के पश्चात नवागत एसडीओपी मनावर दीपांशु एवं थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा।

