
टी-स्टेट न्यूज// विश्वजीत सेन बाकानेर//
नगर कांग्रेस कमेटी मनावर द्वारा आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान-जय किसान के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
नगर कांग्रेस द्वारा गांधी चौराहे पर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वराज और स्वच्छता के विचारों पर प्रकाश डाला। नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज देश में जिस तरह नफरत और विभाजन की राजनीति हो रही है, उस समय गांधी जी के सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलना और भी जरूरी हो गया है।
कार्यक्रम में स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया। अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली । इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ निरंजन डावर, नारायण जोहरी ,संतोष काकरेचा, जिला कोषाध्यक्ष हरीश खंडेलवाल, जिला सचिव अरुण गर्ग , रुपेश जोहरी, भगवान भाई टोंकी, किरण मंडलोई ,जयप्रकाश सेन, इक़बाल कुरैशी ,अदनान सैफी ,इक़बाल जी बोहरा,भानु शर्मा जय वानखेड़े अखिलेश कुशवाह दादा करणसिंह सेन टोंकी दरबार ,विपुल पाटीदार, मंजीत सलूजा, रवि सोलंकी, आजम खान, राजेश पटवा, विनोद सोनी, योगेश जख्मी, अज्जू पठान, राजपालसिंह सलूजा, संतोष पाटीदार, विजय पाटीदार, मुकेश साद, महेंद्र बर्फ़ा, सुकदेव नर्गेश, पवन पवार, पवन प्रजापत, अमर सेन,दिनेश ठाकुर ,लाला नीमा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


