यूएस ड्रॉप शिपिंग में निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी: मन्दसौर पुलिस ने सोनीपत से शातिर साइबर ठग को दबोचा…

13775 768x1024 1

टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर ( नरेंद्र सोनी)

साइबर अपराधी आम जनता को गुमराह करने और जल्दी अमीर बनने का लालच देकर ठगी के नए-नए रास्ते अपना रहे हैं। घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने और यूएस ड्रॉप शिपिंग बिजनेस में निवेश का लालच देकर ठग अपनी जाल में फंसा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दलोदा थाना क्षेत्र से सामने आया है।

पीड़ित के साथ हुई 14 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक अंतरराज्यीय शातिर साइबर ठग को मन्दसौर पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में ठगी गई राशि में से 10 लाख रुपये तुरंत होल्ड (फ्रिज) करवा दिए हैं, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़ित को वापस दिलवाया जाएगा।

विश्वास जीतने के लिए ठग ने फरियादी से शुरुआत में 4 लाख रुपये निवेश करवाए और कुछ ही दिनों में 4 लाख रुपये मूलधन के साथ 70 हजार रुपये का मुनाफा लौटा दिया। जब भरोसा पक्का हो गया, तो ठग ने और ज्यादा मुनाफे व कमीशन का लालच देकर फरियादी और उसके मित्र से कुल 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

धोखाधड़ी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाना दलौदा पर आवेदन दिया। आरोपी साइबर ठग की पहचान सिद्धांत पिता दुर्गादास दहीया उम्र 22 साल निवासी पटेल नगर सोनीपत हरियाणा के रुप में हुई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है….

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here