
झाबुआ से दौलत भावसार
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प बाइक रैली काशी विश्वनाथ से प्रारंभ होकर कल दिनांक 2 अक्टूबर को बदनावर से झाबुआ जिले के सीमा माही पर पहुंचेगी यहां भाजपा पदाधिकारी जन प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी अगवानी कर भव्य स्वागत करेंगे यात्रा सारंगी कडावत से पेटलावद पहुंचेगी उसके बाद यात्रा थांदला विधानसभा के लिए प्रस्थान करेगी खेजड़ा में भव्य स्वागत होगा वहां से यात्रा थांदला से खवासा पहुंचेगी वहां से बजाना होती हुई बाइक यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी
यात्रा को लेकर प्रशासन और संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां और कार्यक्रम सुनिश्चित किए गए हैं माही सीमा पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया जिला महामंत्री राजस्व सोनिया वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार जिला उपाध्यक्ष दुर्गादास मोटा पाल हेमंत भट्ट सुखराम मोरी हेरू भूरिया जिला कलेक्टर योगेश पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार एसडीएम पेटलावद रितिका पाटीदार आदि माही सीमा पर पहुंचकर बाइक यात्रा का वेलकम करेंगे


