हॉस्टल से 150 बच्चियां 20Km चलकर SDM से मिलने पहुंचीः सहायक वार्डन के दुर्व्यवहार से नाराज थीं; बोलीं- बार-बार सजा देते, खाने की गुणवत्ता खराब

13566

टी-स्टेट न्यूज//सन्नी माली/कुक्षी/

बाग ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 10वीं की करीब 150 छात्राएं बुधवार सुबह करीब 4 बजे हॉस्टल से निकल गईं। छात्राएं एसडीएम से मिलने करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर ग्राम बिरलाई तक पहुंचीं। छात्राओं का कहना था कि वे हॉस्टल में सहायक वार्डन के व्यवहार, भोजन न मिलने और अतिथि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर एसडीएम कुक्षी को अपनी शिकायत बताने जा रही थीं। छात्राओं के हॉस्टल से निकलने की जानकारी मिलने के बाद बाग के बीईओ, बीआरसी और हॉस्टल वार्डन ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम आशीष अशोक पाटिल सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाइश दी। इसके बाद छात्राओं को वाहनों से वापस हॉस्टल भेजा गया।

छात्राओं ने बार-बार दंडित किए जाने की बात कही छात्राओं ने आरोप लगाया कि सहायक वार्डन कुसुम चौहान द्वारा उन्हें बार-बार दंडित किया जाता था। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और मैन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलने की शिकायत भी बताई। छात्राओं के अनुसार, उन्होंने हॉस्टल वार्डन मयतुल बघेल से भी शिकायत की थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। एसडीएम आशीष अशोक पाटिल ने बताया कि उन्होंने छात्राओं से सीधे चर्चा की। छात्राओं ने सहायक वार्डन के व्यवहार, मैन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने और अतिथि शिक्षकों से संबंधित समस्याएं बताईं।

सहायक वार्डन और 3 अतिथि शिक्षकों को हटाने के निर्देश
एसडीएम ने मामले में सहायक वार्डन और तीन अतिथि शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हॉस्टल की अन्य कमियों को दूर करने और छात्राओं के लिए स्वस्थ एवं शैक्षणिक मनोरंजन से जुड़ी कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

बीआरसी धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसडीएम के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी छात्राओं से चर्चा कर आवश्यक सुधार करवाए जाएंगे। वार्डन बोलीं- छात्राओं ने सहायक वार्डन के दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं की हॉस्टल वार्डन मयतुल बघेल ने बताया कि छात्राओं ने उनसे सहायक वार्डन के दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं की थी। उनका कहना है कि यदि उन्हें इस बारे में जानकारी मिलती तो तत्काल समाधान किया जाता। उन्होंने बताया कि छात्राएं सहायक वार्डन के व्यवहार से बेहद नाराज थी

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here